अरविंद अकेला कल्लू को मिला निर्माता मामेंद्र कुमार शर्मा का साथ



निर्माता मामेंद्र कुमार शर्मा ने अपनी नई फिल्‍म के लिए भोजपुरी सिनेमा के युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू को साइन किया है। कल्‍लू इस फिल्‍म में लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्‍म का निर्माण डिस्कवरी फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले किया जा रहा है। वहीं, फिल्म से संबंधित कार्यों के लिए गिरीश शर्मा को बतौर कार्यकारी निर्माता अनुबंधित किया गया है। इसके साथ ही वह एक महत्वपूर्ण किरदार भी इस फिल्म में निभाएंगे।

इसकी जानकारी देते हुए निर्माता मामेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि फिल्‍म के शीर्षक की घोषणा जल्‍द ही की जाएगी। फिलहाल, फिल्‍म की कहानी पर काम चल रहा है। इसके बाद फिल्‍म की पूरी कास्टिंग शुरू की जाएगी।




Related Items

  1. ‘युवा शक्ति ही बनाएगी भारत को विश्व गुरु’

  1. दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं स्मृति सिन्हा

  1. अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल