भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर एक बार फिर से सुपर स्टार पवन सिंह का रंग जोर-शोर से चढ़ने लगा है। उनका नया होली गाना काफी पसंद किया जा रहा है।
उनका नया गाना ‘लहे लहे रंगब सलवरवा’ रिलीज के बाद महज 17 सेकंड में डेढ़ लाख व्यूज के आंकड़े को छू गया। यह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, अगले 24 घंटों में इस गाने को 30 लाख लोगों ने देख लिया।
पवन सिंह ने यह गाना आरोही भारद्वाज के साथ मिलकर गया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। डिंपल और पवन की केमेस्ट्री ऑडियंस को खूब भा रही है। इस गाने को लोखा है अरुण बिहारी ने और संगीत दिया है छोटे बाबा ने। वीडियो को रवि पंडित ने निर्देशित किया है और कोरियोग्राफी राहुल यादव व ऋतिक ने की है।
इससे पहले, इसी साल पवन सिंह का पहला होली गीत 'लहंगवा लस-लस करता’ रिलीज होने के मात्र पहले तीन घंटे में ही 20 लाख बार देख लिया गया। इतनी ही नहीं पहले छह घंटे में 40 लाख और आठ घंटे में 60 लाख लोगों ने देखा।
Related Items
होली पर परंपराओं को धता बताकर विधवाओं ने सम्मान को अपनाया
‘सुपर सीनियर सिटीजंस’ के लिए किरायों में 75 फीसदी छूट की मांग
अरविंद अकेला कल्लू का गाना मचा रहा है धमाल